Saturday, 18 June 2016

Funny jokes

भोत खतरनाक मसीन
गांव का आदमी मुंबई गया।
वां पर एक ऊंची बिल्डिंग देखी रियो थो।
जा के एक लिफ्ट लगी थी।
एक औरत लिफ्ट में गई।
थोड़ी देर में लिफ्ट से एक डोकरी बाहर निकली।
उने सोच्यो या कौन सी मसीन है?
फिर एक आदमी गयो। थोड़ी देर बाद एक बूढ़ो बाहर निकल्यो।
गांव को मनख हक्को बक्को।
या कौन सी खतरनाक मसीन?
फिर एक 16 साल की छोरी
अंदर जाने लगी।
उने छोरी को हाथ पकड़ी के
रोकवा की कोसिस करि।
बेटी इका अंदर मत जा।
या भोत खराब मशीन है।
छोरी हाथ झटकी के अंदर चली गई।
थोड़ी देर में एक डोकरी बाहर आई।
ओर मत हुणो जाओ मना कर्यो थो! अब भुगतो।
अबकी वार एक डोकरी अंदर जावा लगी।
मत जा वो बाई।
तम तो पेला से ज बूढ़ी डोकरी हो।
पण उने बी सुणी अन सुणी करी।
थोड़ी देर में एक 18 साल की गोरी बाहर निकली।
मनख सन्न?????
माथो ठोकी ने बोल्यो
पेला से मालम होतो
तो पपुड़ा की बाई ने भी साथे लई आतो।
असीम जैन, इंदौर

एक मोटी लड़की को हीरोइन बनना था , वो डायरेक्टर के पास गई,
डायरेक्टर- ठीक है, तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
लड़की- हां, मुझे क्या सीन करना होगा, 
डायरेक्टर- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा,
लड़की- ओके। वैसे फिल्म का नाम क्या है?
डायरेक्टर– गई भैंस पानी में। अखबार में एक विज्ञापन आया
हमारे पास ऐसी चीज है, जिसे पहनकर आप पूरी दुनिया को देख सकते हैं, लेकिन कोई आपको नहीं देख सकता।
कीमत सिर्फ 10,000/- रुपए, घर बैठे मंगवाएं, होम डिलीवरी फ्री।
पप्पू ने विज्ञापन पढ़ते ही 10,000/- रुपए भेज दिए।

कुछ दिन बाद पार्सल आया। पप्पू ने पार्सल खोला तो उसमें अंदर से एक ‘बुर्का’ निकला।

लड़की
बादल गरजे तो
तेरी याद आती है
सावन आने से
तेरी याद आती है
बारिश की बुंदों में
तेरी याद आती है

लड़का-

पता है पता है तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है लौटा दुंगा, मर मत….

2 comments: